फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का सरकारी ठेका खुलने से पहले ही विवाद एसोसिएशन ने मंदिर का दिया हवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का सरकारी ठेका खुलने से पहले ही विवाद एसोसिएशन ने मंदिर का दिया हवाला
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा अतुल कटारिया चौक के पास शराब की सरकारी दुकान खोलने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। स्थानीय मार्केट एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन दुकान के पास हनुमान मंदिर बना हुआ है। सीएम विंडो पर इसकी शिकायत भी की गई है। कमेटी का गठन किया गया है जो तय करेगी कि शराब की दुकान वहां खुलेगी या नहीं। उधर पर्यटन विभाग ने एसोसिएशन के आरोप को गलत बताते हुए कहा दुकान का निर्माण तय नियमों के अनुसार हो रहा है।
हालांकि निगम की इनफोर्समेंट टीम ने दो बार इसका निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां सरकारी ठेका खोला जा रहा है उससे कुछ दूरी पर ही निजी ठेका भी है।
विज्ञापन

दरअसल, पर्यटन विभाग की ओर से इस बार शराब बेचने के लिए गुरुग्राम में सरकारी दुकानें खोल रहे हैं। विभाग दो दुकान अतुल कटारिया चौक पर बना रहा है। जहां शराब की दुकान का निर्माण किया जा है, उसके सामने हनुमान मंदिर बना हुआ है। इस कारण स्थानीय मार्केट एसोसिएशन ने सीएम विंडो में मंदिर का हवाला देते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

बयान....
शराब की दुकान सरकार की पॉलिसी के अनुसार बनाई जा रही है। दुकान का निर्माण मंदिर से 85 मीटर दूर है, जबकि नियम में 75 मीटर मंदिर से दूरी होनी चाहिए।
- राजेश जून, रेंज अधिकारी, पर्यटन विभाग
आयुध डिपो दायरे में होने के कारण दुकान के निर्माण कार्य को दो बार रुकवा दिया गया है, पर्यटन विभाग को मामले की जानकारी निगमायुक्त को देने के लिए कही है ताकि डीए ब्रांच को हम दिखा सकें।
- गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें