फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-95 स्थित यदुवंशी स्कूल के पास खाली प्लॉट पर देर रात युवक का शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में पाया कि युवक के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि मृतक के पास उसका मोबाइल व अन्य सामान मिला है। इससे जाहिर होता है कि हमलावरों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक यूपी के कासगंज निवासी उत्तम चंद्र (19) सेक्टर-37 स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में अपने भाई के साथ कार्यरत था। दोनों भाई हरिनगर में किराये पर रहते हैं। भाई ने बताया कि मंगलवार को वह मानेसर स्थित कंपनियों में माल सप्लाई देने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। कई बार फोन करने पर भी जब युवक ने फोन नहीं उठाया तो उन्हें चिंता हो गई। देर रात पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-95 में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की पहचान होने के बाद बुधवार को पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पोस्टमार्टम में युवक के गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार करने की बात सामने आई है। सेक्टर-10ए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के मोबाइल की लोकेशन और डिटेल्स भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें