फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व एनएसजी कमांडो की हत्या के मामले में हथियार मुहैया कराने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में, अदालत में किया जाएगा पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने 30 अप्रैल को कासन गांव में पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी को बुधवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के मामले के हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। हत्या मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के सुल्तानपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से आरोपी के रिमांड की मांग की जाएगी।
पूछताछ में पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग हुए हथियार उसने अन्य आरोपी सुनील को उपलब्ध करवाए थे। इस मामले में अभी पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें गुलशन उर्फ गुल्लू, कार्तिक उर्फ छोटा रोहन, हंस राघव, आशु राघव व सुनील शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 30 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे कासन गांव में पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर सिंह की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि सुंदर सिंह (मृतक) से गांव के ही सरपंच बहादुर सिंह ने करीब दो करोड़ रुपये उधार लिए थे। तय समय के बाद जब सुंदर ने बहादुर से रुपये मांगे तो उनके बीच विवाद हो गया था। 11 अप्रैल 2018 को सुंदर सिंह ने बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या मामले में सुंदर सिंह उम्रकैद सजा काट रहा था। पूर्व एनएसजी कमांडो परिवार में बेटी की शादी के लिए 70 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया। ऐसे में बहादुर सिंह के बेटे रोहन ने अपने पिता की हत्या के करीब आठ साल बाद सुंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें