फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे टनल खुलने से एनएच-48 पर घटे 74 हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-48 पर दबाव कम होने से गुरुग्राम में जाम से मिली राहत, 12 जून से 24 घंटे खुली हैं टनल
विज्ञापन



मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे टनल खुलने से दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर करीब 74,497 वाहनों की संख्या कम हो गई है। हाईवे पर वाहनों की संख्या कम होने से गुरुग्राम में जाम की समस्या से थोड़ी राहत मिली है। एयरपोर्ट टनल और एनएच-48 को जोड़ने वाली टनल 12 जून से 24 घंटे के लिए खुली हुई है।
मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में फॉर्च्यून 250 कंपनियां हैं। मारुति सुजुकी, हीरो होंडा व होंडा मोटर एंड स्कूटर समेत अन्य कई कंपनियां है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) व जीएमडीए ने एक एजेंसी से एनएच-48 का जाम दूर करने के लिए सर्वे कराया था।
विज्ञापन

इसमें एंबिएंस माॅल के पास 24 घंटे यातायात के लिए सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें 4,16,257 वाहन प्रतिदिन मिले थे। इसमें अधिकांश वाहन नई दिल्ली और गुरुग्राम के बीच काम करने वालों के थे। कुल दैनिक यातायात में चारपहिया वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 67% थी। इसके अलावा 22% टैक्सी और 45% निजी कारों की आवाजाही रही।
दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी करीब 21.2%, बसों की हिस्सेदारी लगभग 1% रही थी। माल ढुलाई वाले वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 7.4% रही। इससे हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग शुरू होने से एनएच-48 पर वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। 12 जून से एनएचएआई ने एयरपोर्ट टनल और द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 की टनल को ट्रायल के तौर पर खोल दिया है। इससे एनएच-48 से गुरुग्राम की ओर आने वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
एनएचएआई के अनुसार, 26 जून को 74,497 वाहनों ने टनल का प्रयोग किया। एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे टनल का प्रयोग जयपुर, रेवाड़ी और न्यू गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक कर रहे हैं। इससे एनएच-48 पर जाम से राहत मिल रही है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आकाश ने बताया कि दोनों टनल को 24 घंटे वाहन चालकों के लिए खोला हुआ है। एयरपोर्ट टनल से गुरुग्राम और यूआरई रोड से आने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। यह दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे, बवाना, नरेला-कंझावला, मुंडका और द्वारका से कनेक्टिविटी प्रदान करता है। अधिकारी ने बताया कि टनल में इमरजेंसी एग्जिट और एक स्पेशल कंट्रोल सेंटर है। यातायात पैटर्न, सुरक्षा उपायों और बुनियादी ढांचे की दक्षता का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन




गुरुग्राम के लोगाें के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के दो रास्ते
29 किमी लंबी इस एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। दिल्ली का भी हिस्सा अब बनकर तैयार हो गया है। हालांकि इस भाग का आधिकारिक रूप से विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग जो द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है, दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी दो लेन की सुरंग जो एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है, ऐसे में एनएच-48 से जाने वाले वाहन चालक पहले जैसे महिपालपुर से एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वहीं, जो लोग द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे, वे एयरपोर्ट टनल से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। इससे एयरपोर्ट पहुंचने के लिए गुरुग्राम के लोगों को दो रास्ते मिल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें