फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक बनेंगे ओपीडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के कारण बदला नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए ओपीडी कार्ड बनाने के समय में बदलाव किया गया है। अब तक जहां ओपीडी कार्ड सुबह आठ बजे से बनाए जाते थे, वहीं नई व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय बढ़ते तापमान और मरीजों की सुविधा को देखते हुए लिया है, ताकि सुबह के ठंडे समय में अधिक से अधिक लोग आसानी से पंजीकरण कर सकें और भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सके।

अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी सेवा पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को किसी भी समय उपचार मिल सके। प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या और असुविधा दोनों बढ़ जाती हैं, इसलिए समय में यह बदलाव जरूरी था। नई व्यवस्था से मरीजों को लंबी कतारों और तेज धूप में इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी पर अत्यधिक दवाब
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन लगभग 500 से 700 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में भारी भीड़ देखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गर्मी के मौसम में मरीजों का दबाव पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। विशेष रूप से इन दिनों मरीजों में खून की कमी (एनीमिया) की समस्या अधिक पाई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोरी, चक्कर आना और थकान जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। लोगों को सलाह दी है कि वे संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव करें। अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दो अतिरिक्त डाक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


-
गर्मी को देखते हुए नागरिक अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी कार्ड सुबह आठ बजे की बजाय सात बजे से बनाए जाएंगे। यह व्यवस्था गर्मी में मरीजों की सुविधा और भीड़ कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें