फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रमिकों को ही मिलेगा छोटा सिलिंडर, आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन के अंतराल पर होगी रिफिल बुकिंग, मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे उद्योग जगत और श्रमिकों पर गंभीर असर पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पांच किलो के छोटे गैस सिलिंडर की सुविधा की है। जिन्हें केवल श्रमिकों को ही उपलब्ध कराया जाएगा। इन सिलिंडरों की रिफिल बुकिंग नौ दिन के अंतराल पर होगी और एजेंसी से लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है।



प्रशासन का कहना है कि इस कदम से छोटे और मध्यम उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को राहत मिलेगी। हालांकि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। बिहार के रहने वाले सावन सिंह, जो सुखराली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं, ने बताया कि गैस एजेंसी ने उन्हें छोटा सिलिंडर देने से मना कर दिया। एजेंसी का कहना था कि केवल जरूरतमंदों को ही यह सुविधा दी जा रही है। प्रशासन ने इसके समाधान के लिए शिकायत नंबर जारी किया गया है। डीएफएससी की सप्लाई ब्रांच के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम नंबर 0124-2868930 पर उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के बाद घर पर सिलिंडर का इंतजार
सिलिंडर की बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल तय किया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बुकिंग कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे घरों में गैस की किल्लत बनी हुई है। खासकर मध्यम और निम्न वर्ग के परिवार इस स्थिति से सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें