गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीसी ने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक 8389 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 6801 का समाधान किया जा चुका है। 257 शिकायतें प्रक्रिया में हैं, 735 शिकायतें रिजेक्ट की गई हैं और 45 शिकायतें लिटिगेशन में हैं। बैठक में संयुक्त आयुक्त मानेसर लोकेश यादव, एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर, डिप्टी डीईओ दीप्ति, एलडीएम विनोद कुमार बजाज सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो