फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर होंगी सिर्फ 2 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। हालांकि, कोरोना काल को देखते हुए इस बार सिर्फ दो ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जबकि गत वर्षों के दौरान स्कूल छात्र एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रम प्रस्तुत करते थे। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की संख्या कम की गई है। समारोह में विकासात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं में झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

समारोह में भव्य परेड का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा पुलिस, एनसीसी, स्काउट्स, गृहरक्षी बल, गर्ल्स गाइड सहित अन्य टुकड़ियां भाग लेंगी। बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी विभाग कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करेंगे। आयोजन सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट पवेलियन में होगा।
24 को होगी फुल ड्रेस अभ्यास
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 24 जनवरी को फुल ड्रेस अभ्यास किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा 18 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। बैठक में नगराधीश सिद्धार्थ दहिया, एसीपी उषा कुंडु, हरियाणा राज्य परिवहन डिपो गुरुग्राम की महाप्रबंधक सुमन, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें