फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑनलाइन टिप्स...भारी पड़ सकता है खुद ब्यूटी एक्सपर्ट बनना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर न करें भरोसा, नागरिक अस्पताल में झुलसे चेहरे लेकर पहुंच रहे युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बढ़ते डिजिटल जमाने में ऑनलाइन रील्स और सोशल मीडिया से ली जा रही स्किन केयर टिप्स युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां गलत ऑनलाइन सलाह के चलते युवाओं के चेहरे झुलस रहे हैं और कई को तो गंभीर नुकसान तक उठाना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है सोशल मीडिया से टिप्स लेकर खुद ब्यूटी एक्सपर्ट बनना लोगों को भारी पड़ सकता है।



रोजाना पहुंच रहे तीन से चार मामले
अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना तीन से चार युवा ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्होंने रील्स या ऑनलाइन वीडियो देखकर केमिकल पील, मस्से हटाने या चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह के क्रीम और केमिकल का इस्तेमाल किया। गलत मात्रा और गलत तरीके से इन उत्पादों के उपयोग से त्वचा में जलन, दाग-धब्बे, एलर्जी और स्किन जलने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन दिनों ऑनलाइन रील्स और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर युवा चेहरा चमकाने के लिए तरह-तरह की क्रीमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इन उत्पादों के प्रयोग से चेहरे पर दाग-धब्बे, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।- डाॅ. नीरज मेहता, त्वचा विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें