बेहद शातिर दिमाग का है रियाज
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि मोहम्मद रियाज बेहद शातिर दिमाग का अपराधी है, जो इंटरनेट और मोबाइल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रहा था। वह अलग-अलग नामों और फर्जी पहचान के जरिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर नकली दवाइयों की बिक्री करता था। खासतौर पर वह ऐसी दवाएं बेचता था जो ''सेक्स पावर बढ़ाने वाली'' बताकर प्रचारित की जाती थीं।
ग्राहक से पैसे लेकर हो जाता था गायब
अनजान को झांसे में लेने के लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाता था। जब कोई ग्राहक पैसे ट्रांसफर करता, तो वह तुरंत सिम कार्ड बंद कर देता और गायब हो जाता। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई महीनों से इस ठगी में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें आई थीं।
रियाज के नेटवर्क की तलाश जारी
आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों aकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन दवाइयों या उत्पादों की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान या संदेहास्पद नंबर से आने वाले ऑफर्स या प्रचार से दूर रहें। साथ ही यदि किसी को इस प्रकार की ठगी का शिकार होना पड़ा है, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं।