फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर की परीक्षा में ज्यादातर छात्र चुन रहे ऑनलाइन विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एमए और एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही है। अधिकतर छात्रों ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने का निर्णय लिया है। इससे पहले सेक्टर-9 कॉलेज में एमएससी की परीक्षाएं आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में परीक्षा के नॉडल अधिकारी संदीप मान ने बताया कि पहले दिन 81 छात्र ऑनलाइन और 74 छात्र ऑफलाइन परीक्षा देंगे। विभाग द्वारा उन्हें परीक्षा विकल्प को बदलने का भी मौका दिया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक होगी। ऑफलाइन परीक्षाओं के संबंध में कोरोना संक्रमण से बचाव की पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई है। ऑनलाइन परीक्षा दे रहे छात्रों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
वहीं, सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यमन्यु ने बताया कि एमकॉम में 27 छात्र ऑफलाइन और 23 छात्र ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, एमए अर्थशास्त्र में 11 छात्र ऑफलाइन और 39 छात्र ऑनलाइन परीक्षा देंगे। इसके संबंध में एक दिन पहले ही मॉक परीक्षा कराई जा चुकी है। ऑफलाइन मोड में छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें