फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का उपयोग न करें : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को मेयर मधु आजाद खेड़की दौला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया और उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया। मेयर ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, लोगों को कपड़े के थैले भेंट किए और सभी से आह्वान किया कि पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक से बनी सामग्रियों का उपयोग बंद करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के कारण नालियां, नाले, सीवर जाम होते हैं, जिससे हमारे यहां बरसात के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। अगर सभी लोग प्लास्टिक को ना कहेंगे तो एक ओर जहां हमारा शहर स्वच्छ व सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। मेयर ने कहा कि अगर हमें अपनी प्रकृति को बचाना है, तो हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करना होगा। प्लास्टिक पर्यावरण, इंसान एवं पशु-पक्षियों के लिए घातक है। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि आज के बाद दुकानदार से पॉलीथिन की मांग नहीं करेंगे, बल्कि कपड़े या जूट के बैग का ही इस्तेमाल करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता कमल यादव, मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, निगम पार्षद सुनील कुमार, धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें