फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिम कार्ड चोरी कर नेट बैंकिंग से आठ लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2 लाख 72 हजार रुपयों की नगदी बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। साइबर क्राइम वेस्ट पुलिस ने सिम कार्ड चोरी कर नेट बैंकिंग से आठ लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2 लाख 72 हजार रुपये की नगदी बरामद किये हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत के अनुसार साइबर क्राइम वेस्ट पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि उसका सिम कार्ड चोरी कर अकाउंट से 8 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। साइबर क्राइम वेस्ट थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने एक आरोपी को पालम विहार, गुरुग्राम से काबू कर लिया। जिसकी पहचान पंजाब के मोती उर्फ साहिल रंधावा के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीड़ित की दुकान पर काम करता था। पीड़ित के बैंक खाता में उसके पिता की मृत्यु के उपरांत बीमा के 9 लाख रुपये आए थे। जिसके बाद उसका सिम कार्ड चोरी करके नेट बैंकिंग के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाता से पैसे निकल कर ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने भाई के बैंक खाता में करीब 7 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें