फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप सी और डी की नौकरियों के लिए वन टाइम रेजिस्ट्रेशन आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। युवाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजना वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। भविष्य में ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इस योजना के तहत जनरल वर्ग को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैद्यता तीन साल तक रहेगी।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार-बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। इस योजना से कर्मचारी चयन आयोग को भी काफी राहत मिलेगी। अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार-बार जांच पड़ताल नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की सहायता से यह कार्य एक बार में ही हो जाएगा।
इसकी शुरुआत से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व योग्यता के मानदंड को अधिक मजबूती मिलेगी। कोरोना काल के कारण यह समय 30 जून किया गया था। पहले इसके लिए पोर्टल 31 मार्च तक खोला गया था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी। आवेदनों की संख्या बढ़ाने और नए युवाओं को मौका देने के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

इस पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्ति को यूनिक आइडी नंबर प्राप्त होगा, जो हमेशा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें