हैक का मतलब सिर्फ उसमें घुसपैठ तक सीमित नहीं है बल्कि ऐसा करने वाले को आपके तमाम टेलीफोन कॉल, कॉन्टैक्ट्स, एसएमएस, फोटो, वीडियो, ईमेल, पासवर्ड और एप्लीकेशनों तक की एक्सेस मिल सकती है। जाहिर है कि आपकी हर सही-गलत, प्राइवेट और पब्लिक गतिविधियां उस हैकर की नजर में होगी। इतना ही नहीं वह दूर से ही आपके फोन के जरिए किसी को फोन भी कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि विदेशी नंबर व किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आई किसी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल को न उठाएं ऐसा करने से आपका स्मार्टफोन हैक हो सकता है और न ही व्हाट्सएप या ईमेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक करें। ऐसा करने से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर के बहुत से प्रभावशाली लोगों के स्मार्टफोन भी हैक हुए हैं। आज कल जिस पिगैसस नाम के स्पाइवेयर की चर्चा है वह ठीक यही करता है। क्या आप भी व्हाट्सएप के जरिए टेलीफोन कॉल और वीडियो कॉल करते हैं तो सावधान हो जाएं। इसी सुविधा में मौजूद एक तकनीकी खामी का फायदा उठाकर यह स्पाइवेयर आपके स्मार्टफोन को हैक कर लेता है फिर भले ही आपका फोन एक आइफोन हो या फिर कोई एंड्रॉइड फोन।
उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी तरह आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करेगा, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे पीगैसस फोन में बिना पता चले इन्स्टॉल हो जाता है। इसके बाद पीगैसस हैकर से संपर्क करता है और कमांड देना शुरू कर देता है। वह आपके कैमरे और माइक्रोफोन को भी ऑन कर सकता है, जिससे वह आसपास की गतिविधियों को देख सके। इस हैकर को पकड़ना असंभव है।