फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 तक पहुंचा जिले में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई और इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया। हालांकि, कोरोना के मामले में जिले की स्थिति दिनोंदिन सुधर रही है। इसी क्रम में रविवार को 120 नए मरीज आए तो 332 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के कुल 5949 मरीजों में से 4828 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 81 फीसदी हो गया है। अब जिले में महज 1021 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से करीब 80 फीसदी 814 मरीज होम आइसोलेट हैं। इन मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
वहीं, 34 मरीज जिला कोविड अस्पताल व 138 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 35 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। बता दें कि जून के मध्य तक जिले में कोरोना संक्रमण चरम पर था, लेकिन 15 जून के बाद हालात सुधरने लगे और आज की स्थिति यह है कि कुल मरीजों में से करीब 95 फीसदी की स्थिति संतोषजनक है।
विज्ञापन

2381 लोगों की हुई जांच
निजी लैब में जांच शुल्क कम होने व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच शुरू होने के बाद मरीजों की पहचान में तेजी आई और अब प्रतिदिन जिले में 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी 2381 लोगों की जांच की गई, जिसमें 463 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1918 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई।
अब तक जिले में 43842 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 35512 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 5949 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 602 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 49692 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें