फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर तेज रफ्तार लैंड रोवर हिट एंड रन मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने एक आरोपी बेगमपुर खटौला निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिम संचालक है। आरोपी हादसे के दौरान गाड़ी लॉक हो जाने के कारण उसे मौके पर छोड़कर भाग गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गाड़ी दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव निवासी ईश्वर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। सेक्टर-65 थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2019 में बैगमपुर खटोला गांव निवासी युवक की शादी मुजैड़ी गांव में हुई थी। जिसमें दहेज में यह कार युवक को दी गई थी। इसके बाद से ही यह बेगमपुर खटौला गांव में थी। घटनास्थल पर पुलिस को मिली क्षतिग्रस्त कार से नंबर प्लेट गायब मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के रिश्तेदार ने बताया था कि घटना के बाद आरोपी ने गाड़ी से नंबरप्लेट उतार ली थी और फरार हो गए थे।
कार का लॉक होना बन गया था परेशानी
पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के बाद आरोपी चालक रेंज रोवर को मौके से लेकर भागना चाह रहा था लेकिन कार में अत्याधुनिक फीचर्स के चलते वह लॉक हो गई। इसके चलते चालक ने कुछ देर मशक्कत करने के बाद मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस इस संबंध में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बयान
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार की गति कितनी रही होगी, यह कहां नहीं जा सकता। पुलिस के कार मैकेनिक से जांच करवाई जाएगी और कार की स्थिति देखने के बाद ही पता लग पाएगा कि कार की कितनी गति रही होगी।
विज्ञापन

-हिमांशु गर्ग, पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें