फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर डीआईजी से एक लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आरटीओ के पुलिस उप महानिरीक्षक से एक लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर थाना ईस्ट क्षेत्र में दी शिकायत में केपीएस रघुवंशी ने बताया कि वह सेक्टर-56 के विज्ञान विहार एरिया में रहते हैं। उन्होंने एक कूरियर लखनऊ में अपनी सास को भेजा था। इस कूरियर का पता करने के लिए 19 मार्च को कूरियर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर उनसे बात की।
विज्ञापन

कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उन्हें एक लिंक भेजा जिसके जरिये 5 रुपये का लेनदेन करने के लिए कहा। उसी दिन शाम को उन्होंने लिंक के जरिये 5 रुपये का भुगतान कर दिया जिसके बाद उनके बैंक खाते से दो बार में करीब एक लाख रुपये निकल गए। पुलिस को शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें