गुरुग्राम। काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम गुरुग्राम में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुभम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला में होगा।
नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने बुधवार को जेई सुभम सिंह के निलंबन आदेश जारी किए। आदेशों में कहा गया है कि जेई सुभम सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकुला फिक्स किया गया है। निलंबन के दौरान बिना अनुमति के वह मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। ब्यूरो