फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव भांगरौला के नजदीक वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी अनजान ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह भांगरौला गांव के नजदीक स्थित डीबीआरसी कंपनी में ट्रक चालक है। मंगलवार को अपने एक मित्र शकील के साथ पलवल से लौट रहा था। इसी दौरान भांगरौला की तरफ से आ रहे एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें वह और उनका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं उक्त वाहन चालक ने इसके बाद एक साइकिल सवार समेत दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी, जिसमें कश्मीर मूल के निवासी एक युवक की मौत हो गई। जांच में पता चला कि उक्त वाहन चालक ने शराब पी रखी थी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से युवक घायल
गुरुग्राम। फर्रुखनगर इलाके में कार की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई की तरफ से फर्रुखनगर थाने में शिकायत दी गई है। राजस्थान के जिला टोक निवासी बुद्धि प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजेंद्र कुमार ट्रक चलाता है। मंगलवार दोपहर को वह अपने भाई के साथ किसी काम से फर्रुखनगर इलाके में गया था। जैसे ही उसका भाई सड़क पार करने लगा, इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में भाई राजेंद्र को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें