फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरस मेले में एक दिन शेष, 20 से 30 प्रतिशत तक मिल रही छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
छूट से अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद, मनोरंजन का भी आनंद ले रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित सरस आजीविका मेले को खत्म होने में केवल एक दिन शेष रह गया है, ऐसे में दुकानदारों ने इन अंतिम दिनों अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ सामानों पर विशेष छूट देनी शुरू कर दी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए चुन्नी, सूट और साड़ी पर 20 से 30 प्रतिशत तक छूट देखने को मिल रही है।
मेले में अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए स्वयं सहायता समूहों के दुकानदारों का कहना है कि इस छूट से अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद हैै। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भी फायदा होगा। मेले में केवल खरीदारी ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। परिवार के साथ पहुंचे लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
मेले में हम जो उम्मीद लेकर आए थे, उतनी सेल नहीं हुई। महिलाओं के लिए साड़ी और सूट पर विशेष छूट देने से ग्राहक आकर्षित हो रहे है। -अहिल्या कश्यप, छत्तीसगढ़
विज्ञापन

मिट्टी से बनने वाले सजावटी सामान काफी मात्रा में बच गए हैं, जिसको ले जाना बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए टेरा कोटा के हर सामान पर 30 प्रतिशत की छूट है। -आशा देवी, उत्तरप्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें