बाजारों में तरह-तरह के रंग-गुलाल और पिचकारियों की वेरायटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। होली का पर्व नजदीक आ रहा है, जिसके लिए दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में तरह-तरह के रंग-गुलाल और पिचकारियों की वेरायटी देखने को मिल रही है। इस वर्ष बाजारों में विशेष तरीके की पिचकारियां नजर आ रही हैं, जैसे बैट-बॉल के आकार, फरसा, त्रिशुल, हथौड़ा, गदा और कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां बच्चों का मन मोह रही हैं।
ये पिचकारियां 300 रुपये से लेकर 900 रुपये तक में बिक रही हैं। बच्चों के लिए सुंदर-सुंदर पिचकारियों की भरमार है। नए तरह की फायर सिलिंडर, पटाखे वाले रंग, टैंक वाली पिचकारी, पक्के रंग, हर्बल गुलाल, फोग सिलिंडर, प्रेशर पिचकारी और रंगीले अनार जैसे विभिन्न प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए आकर्षण बन रहे हैं। व्यापारियों का कहना है फिलहाल बिक्री सामान्य है लेकिन 2-4 दिनों के बाद होली सामाग्री की बिक्री में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हर्बल रंग, ऑर्गेनिक गुलाल और फूलों के प्राकृतिक रंग-गुलाल भी लागों की पसंद बन रहे हैं। होली के लिए स्पेशल सफेद टी-शर्ट, मखौटें और टी-शर्ट बिक रहे हैं।
बातचीत-
हर्बल रंग-गुलाल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी रंग और पिचकारियों की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ हैं। -रवि
बच्चों को इस बार हनुमान के गदे, त्रिशुल और फरसे जैसे नए विशेष तरीके की पिचकारियां विशेष रूप से पसंद आ रही हैं।- मनीष