फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में खड़ी गाड़ी से रुपये चोरी मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी से पांच लाख रुपये, तीन फोन और दो लैपटॉप किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। थाना बजघेड़ा की पुलिस टीम ने घर में खड़ी गाड़ी से रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी को कॉन्शियस मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डेनिस उर्फ कुल्लू (31 साल) निवासी सिमडेगा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पांच लाख रुपये, तीन मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि 10 लाख रुपयाें के बारे में जानकारी मिल सके।
रोहतक के हसनगढ़ निवासी प्रवीन कुमार ने आठ मार्च को बजघेड़ा थाना में शिकायत दी थी कि उनका न्यू पालम विहार क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कार्यालय है। तीन मार्च को कार्यालय में एक व्यक्ति प्लाॅट के 20 लाख रुपये देकर गया था। इसमें से पांच लाख रुपये उसने अपने जानकार बिजेंद्र सिंह को दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपयों से भरा बैग अपनी गाड़ी में रख दिया। गाड़ी में दूसरे बैग में अन्य सामान व दस्तावेज भी रखे थे। रात को गाड़ी घर की पार्किंग में खड़ी करके अंदर चला गया। चार मार्च की सुबह लगभग 9.30 बजे प्रवीन कुमार ने अपनी गाड़ी देखी तो वह खुली हुई मिली। गाड़ी से 15 लाख रुपये वाले बैग सहित प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज वाला बैग गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है आरोपी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक कंपनी में एनालिस्ट के पद पर कार्य करता है। वह शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार वाली सोसाइटी में रहता है। पीड़ित की गाड़ी जब सोसाइटी में दाखिल हुई तो आरोपी ने गाड़ी में रखे बैग देख लिए थे। पार्किंग में खड़ी गाड़ी के पास जाकर जब आरोपी ने गाड़ी को खोला तो गाड़ी खुल गई और गाड़ी में रखी नकदी व सामान को चोरी कर ले गया था। पुलिस आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें