फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रोजेक्ट में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का दिया था झांसा, दो दिन के रिमांड पर लेकर हो रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-2 ने प्रोजेक्ट में रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा देकर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को 27 फरवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के मालवीय नगर निवासी पुनीत बेरीवाला (62) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-42 में रहता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा-2 मामले में जांच कर रही है।
एक अक्तूबर 2025 को शिवाजी नगर थाने में कुछ वकीलों ने शिकायत दी थी कि 2024 में उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए विपुल लिमिटेड को छह करोड़ रुपये दिए थे। इसके बदले विपुल लिमिटेड के सीईओ पुनीत बेरीवाला ने अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया था। रुपये मिलने के बाद विपुल लिमिटेड के सीईओ पुनीत बेरीवाला ने शिकायतकर्ताओं को कोई जवाब नहीं दिया और बार-बार कहने के बाद भी उनके रुपये वापस नहीं किए। विपुल लिमिटेड के सीईओ पुनीत बेरीवाला व उसके अन्य साथियों ने भरोसे में लेकर इनके साथ धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर थाने में पुनीत बेरीवाला सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की छानबीन आर्थिक अपराध शाखा-2 ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी पुनीत बेरीवाला से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ व जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त मिलता है तो उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - विशाल, एसीपी, आर्थिक अपराध शाखा, गुुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें