फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 46 फीसदी बच्चों ने पी पोलियोरोधी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। गुुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ने सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले ही दिन तय लक्ष्य के मुताबिक 46 फीसदी बच्चों को दवा पिला दी गई। जिले भर में रविवार को 5 साल तक के 1 लाख 65 हजार 610 बच्चों को दवा पिलाई गई जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 59 हजार 648 का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जिले में 19 केंद्रों पर पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। कासन स्वास्थ्य केंद्र पर 27,739, वजीराबाद स्वास्थ्य केंद्र पर 18,076, फर्रुखनगर में 9037, गढ़ी हर्सरू में 15,482, खांडसा में 10,373, दौलताबाद में 3510, गुरुग्राम गांव में 10,080, पटौदी ग्रामीण में 6131, पटौदी शहरी इलाके में 3650, मंडपुरा शहरी में 3650, मंडपुरा ग्रामीण में 5070, भोड़ाकलां में 8477, कासन में 27,739, हेलीमंडी शहरी क्षेत्र में 3978, भांगरौला में 16,109, घंघौला में 10,915, बोंडसी में 10,250, बादशाहपुर में 13,465, सोहना शहरी इलाके में 7308 व गुुरुग्राम शहरी इलाके में 83,089 बच्चों को खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 फरवरी तक जिले में पल्स पोलियो अभियान चलेगा। अगले दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें