फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में खरीदारों की रही भीड़, दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस के मौके पर शनिवार को शहर के बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे। लोगों ने ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावट का सामान, मिठाई और रेडीमेड गारमेंट्स की जमकर खरीदारी की। शुभ माने जाने वाले झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। सुबह से देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

शहर के 120 से अधिक ऑटोमोबाइल शोरूम पर गाड़ियों की डिलीवरी के लिए पहले से ही बुकिंग हो चुकी थी। बाइक और कार लेने वाले ग्राहकों ने इस खास दिन का लंबे समय से इंतजार किया था। ज्योतिषीय रूप से शुभ माने जाने वाले इस दिन खरीदारी करना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

उधर, पटौदी, हेलीमंडी, भोड़ाकला सहित आसपास के बाजारों में भी दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। पटौदी के प्रमुख बाजार नोहटा चौक पर तो हाल यह था कि पैदल निकलने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।


सोने चांदी में दो तीन हजार रुपये तक की गिरावट
धनतेरस पर सोने-चांदी के दामों में बीते दिनों की तुलना में 2 से 3 हजार रुपये तक गिरावट देखने को मिली। इससे खरीदारों में उत्साह देखा गया। सोना 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,82,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। दामों में गिरावट के चलते ज्वैलरी शोरूम्स पर भीड़ उमड़ी रही। ग्राहक हल्के वजन के गहनों और चांदी के सिक्कों की अधिक खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों ने बिक्री में बढ़ोतरी बताई।


हल्के गहनों को दी प्राथमिकता
भारी जेवरों के बजाय ग्राहकों ने हल्के हार, अंगूठियां, चांदी के सिक्के और मछली जैसे डिजाइनर गहनों को प्राथमिकता दी। बाजारों में चांदी के छोटे-छोटे आइटम्स की मांग बढ़ी। त्योहार पर शुभ माने जाने वाले चांदी के सिक्कों की भी जमकर बिक्री हुई। ज्वेलर्स ने भी हल्के वजन वाले गहनों का स्टॉक बढ़ा दिया, ताकि ग्राहकों की मांग पूरी की जा सके।
विज्ञापन




बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के मौके पर शहर के विभिन्न बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने पीतल, स्टील और कांसे के बर्तन खरीदने में रुचि दिखाई। धनतेरस की खरीदारी के साथ-साथ लोग दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, बताशे और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। पारंपरिक मान्यता के अनुसार इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, जिस कारण बाजारों में खास रौनक रही। इसके अलावा, मिट्टी के दीयों, करवे और मिट्टी के खिलौनों की भी अच्छी बिक्री हुई। बच्चों और महिलाओं में मिट्टी के पारंपरिक सामान को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों के अनुसार, इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें