फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव : विजेता बच्चे अब मंडल स्तरीय स्पर्धा में लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
38 स्कूलों के 350 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय बाल माहोत्सव 2025 का आज सिविल लाइन स्थित जॉन हॉल में समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सृजनशीलता और देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में 38 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला स्तर पर विजेता बच्चे अब मंडल स्तरीय बाल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि महोत्सव के दौरान बच्चों की रचनात्मकता व आत्मविश्वास को निखारने हेतु शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंतिम दिन आयोजित सोलो डांस, देशभक्ति समूह गीत, शास्त्रीय नृत्य, भाषण, कार्ड मेकिंग और वन एक्ट प्ले में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. विनीत कुमार, वीरेंद्र सेहरा, मोंटी शर्मा, निकिता, कंचन, सैलेन्द्र, उमा रानी, नवीन कुमार, सज्जन सिंह, उषा देवी, मंजू बाला, मंजू, मुकेश, डॉ. संदीप मैहरा, महिमा, पूनम यादव व सुनीता रानी ने अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें