फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्य अभियंता कार्यालय से हटेंगे पुराने रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय से हटाए जाएंगे पुराना रिकॉर्ड
विज्ञापन

- नीलामी कर हटाएगा बिजली निगम, पहले ही करवा चुका है सर्वेक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) दिल्ली ने पुराने रिकॉर्ड को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय आदेश के अनुसार पहले ही सर्वेक्षण किया जा चुका है। रिकॉर्ड के रखरखाव के संबंध में निगम के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, पुराने रिकॉर्ड को हटाने और बिक्री करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसमे मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) दिल्ली कार्यालय के अधीक्षक नरेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) दिल्ली कार्यालय के एई(वर्क्स) निपुण बंसल, गुरुग्राम सब अर्बन डिविजन के अकाउंटेंट कविंदर को शामिल किया गया है। यह कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी और उस फर्म के नाम की अनुशंसा करेगी जिसकी दर उच्चतम पाई जाएगी। कोई भी फर्म पुराने रिकॉर्ड आदि की खरीद के लिए मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) के रोहतक रोड पर पंजाबी बाग पावर हाउस दिल्ली स्थित कार्यालय में सात दिन में संपर्क कर सकती है। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली निगम 10 पुराने सामानों की खरीद, बिक्री, उपकरण लगाए जाने संबंधित आदि पुराने विभागीय रिकॉर्ड की रद्दी की नीलामी करेगा, इससे उपभोक्ताओं संबंधित कोई डॉक्यूमेंट या तथ्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें