फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी राहत

Sat, 27 Sep 2025 07:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर नौ में 665 एमएलडी का मेन पंपिंग स्टेशन बनेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए धनवापुर सेक्टर नौ में 665 एमएलडी का मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) बनाया जाएगा। इस पर करीब 119 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। शहर का पानी व सीवर सेक्टर नौ में पहुंचता है। इसके बाद पंप कर रेलवे लाइन पार धनवापुर एसटीपी में भेजा जाता है।
पुराने शहर के लिए 218 एमएलडी का सीवर शोधन संयंत्र धनवापुर में बना हुआ है। आने वाले समय में इसकी क्षमता 100 एमएलडी और बढ़ जाएगी। इसका डीपीआर तैयार कर जल्द टेंडर जारी होगा। धनवापुर एसटीपी रेलवे लाइन के दूसरी ओर है और सीवर का पानी सेक्टर नौ में इकट्ठा है। ऐसे में पानी को पंप कर एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर में जलभराव और भविष्य में उत्पन्न होने वाले सीवर को देखते हुए 665 एमएलडी का एमपीएस निर्माण कराने की योजना है। इसके लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी किया था और चार एजेंसियां आईं थीं। इसमें एक ही उपयुक्त एजेंसी मिली। ऐसे में दोबारा से इसका टेंडर जारी किया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार 665 एमएलडी का स्टेशन होने पर शहर में जलभराव की समस्या का दूर करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में ज्यादा सीवर होने पर भी शोधित करने में मदद मिलेगी। ऐसे में इसकी क्षमता को बढ़ाकर बनाया जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि नए एमपीएस बनाने से शहर के पानी निकासी में काफी सुधार होगा। भविष्य में एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जानी है। ऐसे में एमपीएस की भी क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नए एमपीएस से मौजूदा एसटीपी तक एक बाईपास चैनल का निर्माण भी प्रस्तावित है। एमपीएस से मेन लाइन और बाईपास चैनल को क्रॉस करने के लिए सेक्टर-9ए के पास रेलवे लाइन पर पुलिया का निर्माण किया जाना है। तीसरा बारिश के पानी निकासी के लिए सेक्टर-9 बी में जल निकासी के लिए सेक्टर-101 में मौजूद रेलवे कल्वर्ट नंबर 58 के माध्यम से रेलवे लाइन को पार करती है, लेकिन आगे सेक्टर डिवाइडिंग रोड 101/104 पर मास्टर ड्रेन से नहीं जुड़ी है। ऐसे में रेलवे लाइन के दोनों ओर मास्टर ड्रेन को जोड़ने के लिए एक कल्वर्ट बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें