फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओजी 11 ने स्पोर्ट्सक्यूब अकादमी ए को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के युग स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ओजी 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ए को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ए की टीम 19.1 ओवर में 143 रन पर सिमट गई, जबकि ओजी 11 ने 17.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।



स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान पवन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 57 रन की शानदार पारी खेली। टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 143 रन पर ऑलआउट हो गई। ओजी 11 की ओर से गेंदबाजी में विनीत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर तीन विकेट लिए। रोहित श्योकंद ने दो विकेट हासिल किए, जबकि करण और कप्तान सोनू को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओजी 11 की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान सोनू बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद सुम्मी कादियान ने 40 रन बनाकर टीम को संभाला। इदरीस ने 20 रन की तेज पारी खेली, जबकि अंत में तरुण ने 24 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। संजीव ने अंत तक टिककर पांच रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।



स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी ए की ओर से कप्तान पवन और करण ने दो-दो विकेट लिए। गौतम ने भी अंतिम ओवरों में दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें