फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों व पार्षदों को मिलकर करना होगा काम : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने तीन वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक कर जानीं वार्ड की समस्याएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम की मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि निगम के अधिकारी व पार्षदों को मिलकर काम करना होगा। एक टीम की तरह काम करके ही निगम क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती है। निगम क्षेत्र के तीन वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके वार्ड की समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

मेयर ने सोमवार को वार्ड 7 के पार्षद कंवर पाल, वार्ड 8 के पार्षद भूपेंद्र और वार्ड 9 की पार्षद ज्योति वर्मा के साथ बैठक कर उनके वार्ड की समस्याएं जानीं। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट, जोहड़, नालियों की सफाई आदि समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान अधिकारियों ने मेयर को अवगत कराया कि इन गांवों में अधिकतर कामों के टेंडर बनाए जा चुके हैं। अप्रूवल मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मेयर ने कहा कि गांव अलियर ढाणा, बांस हरिया, बांस कुसला, सहरावन, कुकड़ौला, कासन, खोह और फाजिलवास में जोहड़ का सौंदर्यीकरण, कम्युनिटी सेंटर, फूड पंडाल, श्मशान घाट का जीर्णोद्धार, पानी के पाइप बदलवाना आदि को प्राथमिकता से लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें