फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज केवल सात स्थानों पर लगेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बुधवार को अगर वैक्सीन की पहली डोज लगवाने का कार्यक्रम बनाया है तो उसे रद्द कर दें। क्योंकि टीकाकरण केंद्रों पर पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। महज सात केंद्रों पर दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। सेक्टर 31 के पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक की पहली 100 डोज ही लगाई जाएगी। टीकाकरण संबंधी सूचना जारी करते हुए टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार को सात केंद्रों पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इनमें बादशाहपुर के कुम्हारवाडा स्थित शिव मंदिर में 200, तिगरा की पीएचसी में 200, मोनसर पीएचसी में 200, चौमा गांव के कम्यूनिटी सेंटर में 200 तथा विदेशी यात्रा करने वाले नागरिकों को सेक्टर 31 के पॉलीक्लीनिक में कोविशिल्ड की 50 डोज लगाई जाएगी। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। यहां भी 200 लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी। इसलिए पहली डोज लगवाने वाले लोग संयम बरतें और टीकाकरण केंद्रों पर न आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें