फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओशन सेवन के खरीदारों का टैंक पार्क में बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओशन सेवेन सोसाइटी के खरीदारों ने सोमवार को अपने घरों की मांग को लेकर हरेरा कार्यालय के पास टैंक पार्क में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल स्कीम में आने वाली इस योजना के खरीदारों ने वर्ष 2017 में बिल्डर को पैसे दिए थे। ओशन सेवेन के हाउसिंग प्रोजेक्ट सेक्टर 109, सेक्टर 69 और सेक्टर 70 में हैं। बिल्डर पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के आराेप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीटीपी द्वारा दर्ज कराई इस प्राथमिकी में बिल्डर पर खरीदारों से लिया गया पैसा दूसरी कंपनियों और निजी कार्यों पर लगाए जाने का आरोप है। उस पर तीन प्रोजेक्ट पर काम रोक देने का आरोप है।
ओशन सेवेन के खरीदारों ने कहा कि बिल्डर द्वारा सेक्टर 109 का एक्सप्रेसवे टाॅवर्स अभी मात्र 65 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है। आठ सालों से लोग अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं। रेरा द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद बिल्डर ने आज तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और उन्हें घर नहीं मिला। एक ओर बैंक में किस्त जा रही है, दूसरी ओर उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों ने कहा कि अब सरकार को प्रोजेक्ट पूरा करके घर दिलाने चाहिए। करीब 3000 खरीदार बिल्डर के तीनों प्रोजेक्ट में फंसे हुए हैं। पिछले दिनों खरीदारों ने बिल्डर के घर के सामने जाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें