फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अयान के शतक से एनवाई अकादमी 91 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। क्रिकटाउन क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में एनवाई क्रिकेट अकादमी ने लवलीप्रीत इलेवन की टीम को 91 रनों से हरा दिया। टीम की जीत में बल्लेबाज अयान चहल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 111 गेंदों पर 146 रनों की शानदार पारी खेली।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवाई अकादमी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए। उनके अलावा अखिल कुमार ने 39 रन, वाईसी ने 26 रन और अभय सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। लवलीप्रीत इलेवन की ओर से आशुतोष सिन्हा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए, जबकि युवराज को दो विकेट मिले।
विज्ञापन




335 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लवलीप्रीत इलेवन की टीम 40.1 ओवर में 243 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वाईडीवी दीपक ने 77 रन और लवराज बेनीवाल ने 67 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन




एनवाई क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में वाईसी और तनुज सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वाईसी और तनुज सिंह ने 3-3 विकेट लिए। कप्तान प्रयाग राज और योगेश यादव ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें