फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमओटीपी के खिलाफ नर्सिंग ऑफिसर्स करेंगी दो घंटे की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। जिले में नर्सिंग ऑफिसर्स ने बुधवार और बृहस्पतिवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया था। वहीं, 5, 6 व 7 अक्तूबर यानी तीन दिन तक दो घंटों के लिए पेन डाउन हड़ताल करेंगे।

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत सभी पीएचसी, सीएचसी में तैनात नर्सिंग ऑफिसर्स ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सरकार के खिलाफ नाराजगी जताएंगे। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि यह मॉडल ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, बल्कि टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी है। इस पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



5, 6 व 7 अक्तूबर 2026 को दो घंटे की करेंगे हड़ताल
सरकार की तरह से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं किया गया, इसलिए 5, 6 व 7 अक्तूबर को दो घंटे की हड़ताल करेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि कहीं पर ट्रांसफर पॉलिसी में ट्रांसफर चॉइस होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें