फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पक्की नौकरी की मांग को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पक्की नौकरी, सामाजिक सुरक्षा और मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड-डे मील वर्कर्स ने कमला नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा और सरकार को मांगें पूरी करने की चेतावनी दी। आशा वर्कर्स ने कहा कि पक्का कर्मचारी बनाए जाने तक उन्हें 42 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए।
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान रानी निर्मल की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव रानी मीरा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार आशा वर्कर्स को पक्का कर्मचारी बनाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी लागू करने, हड़ताल अवधि में काटे गए मानदेय व इंसेंटिव बहाल करने, मातृत्व व मेडिकल अवकाश मानदेय सहित देने और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में रानी निर्मल, मूर्ति, नीतू, रानी मीरा, अशोक, बलराज और उषा सरोहा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें