फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा : गुरुग्राम में अब तक 37 एफआईआर, 70 गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 07:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने दिए आंकडे़, 80 लोगों को हिरासत में लेकर जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन


दंगे में घायल हुए दो पुलिसकर्मियों का चल रहा है उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नूंह हिंसा के बाद शहर में उपद्रवियों ने किए बवाल में पुलिस ने अब तक 37 मामले दर्ज करते हुए 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें से 80 लोगों को मुचलके पर छोड़ दिया। सोहना में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में आप नेता के खिलाफ अभी जांच जारी है।

बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने नूंह हिंसा से जुड़े मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि बीती 31 जुलाई को नूंह में शोभा यात्रा पर हुए हमले के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर पथराव और आगजनी के साथ ही मौलवी की हत्या के मामले में पुलिस ने 37 मामले दर्ज किए। इसके साथ ही 31 जुलाई को गुरुग्राम से भेजी गई पुलिस फोर्स पर हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उसमें से दो पुलिसकर्मियों का अभी उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। कई सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर मामला दर्ज कर अकाउंट ब्लॉक किए गए। उन अकाउंट को बंद कराने के लिए भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
प्रदीप शर्मा की हत्याकांड की चल रही जांच
31 जुलाई को नूंह से रात साढ़े दस बजे कार से लौट रहे बजरंग दल बादशाहपुर मंडल संयोजक प्रदीप शर्मा की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता जावेद को अज्ञात के साथ नामजद किया गया है। इस मामले में जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें