फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के नाम पर युवती ने लगाया युवक को 19.30 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर एनआरआई युवती से युवक को दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने युवक को अपने जाल में फंसाकर एक सप्ताह में 19.30 लाख रुपये ठग लिए और रफूचक्कर हो गई। ठगी का अहसास होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर साइबर थाना पुलिस ने जांच क बाद आरोपी युवती समेत अन्य के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-57 निवासी अभिषेक मिश्रा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती मारिया पटेल नामक युवती से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। युवती ने खुद को एनआरआई बताते हुए कहा कि वह पॉलैंड में रहती है और भारत में आईवीएफ क्लीनिक खोलने के सिलसिले में एक सप्ताह के लिए भारत आई हुई हूं। उसने युवक को क्लीनिक खोलने में मदद की पेशकश करते हुए कहा कि वह फरवरी में 15 दिन के लिए दोबारा भारत आएगी। इस पर युवक ने हामीं भर दी। फरवरी माह में युवती ने बताया कि वह 19 फरवरी में पॉलैंड से मुंबई आ रही है। युवक के मुताबिक 19 फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आया उस शख्स ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि युवती के पास से दो लाख यूरो मिले हैं जो कि नियमों का उल्लंघन है। कस्टम अधिकारी ने युवती की भी बात कराई तो उसने बताया कि उसे कस्टडी में ले लिया, वह कस्टम का भुगतान कर दें तो उसे यहां से निकलते ही वापस पूरे पैसे दे देगी।
युवक का आरोप है कि उसे झांसे में लेकर एक सप्ताह तक शातिर युवती ने 19.30 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान करवा दिया। इतनी राशि के लिए युवक ने अपने बॉस से भी पांच लाख उधार ले लिए। 28 फरवरी को कस्टम अधिकारी ने कहा कि अगर वह 3.80 लाख रुपये का और भुगतान कर दें तो सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी और इसमें से उल्लंघन की राशि के अलावा बाकी रकम वापस हो जाएगी।
विज्ञापन

आखिरकार युवक ने भुगतान के लिए मना कर दिया तो आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। युवक का आरोप है कि भुगतान की राशि के लिए उन्होंने उसे आधिकारिक ईमेल भी किए थे। पूरे मामले में छह मार्च को युवक की शिकायत पर पुलिस जांच पूरी करते हुए शनिवार को युवती समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक आरोपियों द्वारा भेजी गई ईमेल के आधार पर जांच की जा रही है। उसके सोशल मीडिया के अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें