फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कथित सुरक्षाकर्मी ने मदद के बहाने खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में बैंक के कथित सुरक्षाकर्मी ने एटीएम से रुपये निकालने में मदद के बहाने बैंक खाते से 60 हजार रुपये गायब कर दिए। वहीं, शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एटीएम का क्लोन बनाकर एक व्यक्ति के खाते से 8 बार में 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव जोड़ी खुर्द निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह 24 अगस्त को बस स्टैंड के पास आए हुए थे। बस स्टैंड के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम से वह रुपये निकलवाने गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति अंदर ही खड़ा था जिसने स्वयं को बैंक का सुरक्षाकर्मी बताया। उसने रुपये निकालने में मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया। आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपये नकद निकाल लिए जबकि 40 हजार रुपये हबीब उर रहमान हबी के खाने में ट्रांसफर कर दिए। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शिवाजी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी रतिराम ने बताया कि 26 नवंबर 2018 को अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसके पास एक के बाद एक लगातार 8 मेसेज आए तो उन्होंने पाया कि उनके बैंक खाते से 10-10 हजार रुपये करके यह रुपये निकाले गए हैं। इस पर उन्होंने जांच की तो पाया कि एटीएम कार्ड उनके पर्स में ही रखा है। यह ट्रांजेक्शन एमजी रोड पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें