फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब जलेंगी लाल बत्तियां, हादसों की रफ्तार होगी धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह में तीन प्रमुख चौक-चौराहों पर लगनी शुरू हुईं रेड लाइटें
विज्ञापन

पलवल टी-प्वाइंट और खेड़ला मोड़ सबसे अधिक दुर्घटना संभावित मोड़ में शामिल
दिनेश देशवाल
नूंह। जिला मुख्यालय नूंह के तीन प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करने, लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने व हादसों में कमी लाने के लिए लाल बत्ती लगवाई जा रही हैं। इसमें पलवल टी-प्वाइंट, होडल चौक और खेड़ला मोड़ पर ये बत्तियां लगाई जा रही हैं।
जिला मुख्यालय नूंह में होडल चौक पर एक मात्र लाल बत्ती थी, जो कुछ दिन ही चली और खराब होने के बाद उसे ठीक नहीं कराया गया। इस चौक के पास 248ए नेशनल हाईवे और होडल-पटौदी-पटौदी स्टेट हाईवे होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक आवागमन करते हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए चौक पर पुलिस पोस्ट भी बनाई हुई है लेकिन लाल बत्ती के खराब होने और यहां तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर चौक पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

एनएच 248ए पर ही पलवल टी-प्वाइंट और खेड़ला मोड़ पर भी यातायात नियंत्रण की कोई व्यवस्था न होने के कारण ये सबसे अधिक दुर्घटना संभावित मोड़ हैं। इस समस्या को अमर उजाला द्वारा कई बार प्रमुखता से विभिन्न अंकों में प्रकाशित किया गया। अब लंबे समय बाद जिला प्रशासन की ओर से यहां लाल बत्तियां लगवाई जा रही हैं।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती :
इन लाल बत्तियों के लगने से जहां दुर्घटना की संभावनाएं कम होंगी। वहीं, एनएच पर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी तरफ यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर अब मनमानी भारी पड़ेगी और उन्हें नियम तोड़ने पर चालान व जुर्माने भुगतने होंगे।
विज्ञापन

जल्द इन बत्तियों को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे वाहन चालकों व रोड पर चलने वाले लोगों समेत पुलिस प्रशासन को भी यातायात नियंत्रण करने में सुविधा होगी। - नरेश कुमार, नूंह सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें