फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पालम विहार अपराध शाखा करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानव रचना यूनिवर्सिटी के मालिक को मृत दिखा कर उनके बीमा का पैसा हड़पने की साजिश रचने वालों की जांच अब पालम विहार अपराध शाखा की टीम करेगी। मामले में धोखाधड़ी के साथ आईटी एक्ट लगने के कारण जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त केके राव के आदेश पर यह फाइल सेक्टर-40 अपराध शाखा से मंगवा कर पालम विहार भेज दी गई है। फाइल मिलने के बाद सीआईए पालम विहार प्रभारी जोगिंदर ने टीम के साथ एचडीएफसी बैंक के अधिकारी से मुलाकात की है। जांच शुरू करने के साथ ही टीम ने कुछ सवालों की जानकारी मांगी है।
इससे पहले भी नोटिस देकर बैंक के फुटेज की मांग की जा चुकी है। पुलिस की ओर मांगे गए सवालों में खाता खुलने के बाद एटीएम व चेकबुक जारी हुआ था। अगर जारी हुआ था उसकी डिलवरी किस एजेंसी ने की थी। बैंक से खाता खुलने के बाद केवाईसी हुई थी कि नहीं। टीम इस मामले में मिली जानकारी को गोपनीय रख रही है। दूसरी ओर साइबर सेल की एक टीम फर्जी तरीके से बनाई गई मुक्तिधाम की फर्जी और क्यूआर कोड को तोड़ कर डेथ सर्टिफिकेट बनाने वालों की जांच में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से बैंक से पूछे गए सवाल.
: खाता खुलवाते समय कितने पैसे जमा किए गए थे।
: खाता खुलवाने के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य क्या कागजात लगाए गए थे।
: खाता खुलने के बाद क्या एटीएम कार्ड व चेकबुक जारी हुआ था।
: ठगी करने वालों के पास बैंक के कागजात डिलवरी किस एजेंसी से हुआ है।
: केवाईसी हुई थी कि नहीं।
--------
-मामले की जांच अपराध शाखा की टीम ने शुरू कर दिया है। पहले यह जांच 40 अपराध शाखा के पास थी। जिसे पालम विहार अपराध शाखा को पूरी तरह से दी गई है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रीतपाल, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें