फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब सेक्टर-12 से न्यू रेलवे रोड जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी ने सेक्टर-12 में नर्सिंग होम, तीन दुकानें समेत अन्य अवैध कब्जे हटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने (एचएसवीपी) मंगलवार को सेक्टर-12 में सरकारी जमीन से कई अवैध कब्जे हटाए। इसमें एक नर्सिंग होम, तीन दुकानें समेत अन्य अवैध कब्जे थे। अवैध कब्जे हटने से वाहन चालक सेक्टर-12 से न्यू रेलवे रोड पर सीधे आ सकेंगे। अभी वाहनों को गुरुग्राम गांव से होकर आना पड़ता है और जाम की समस्या रहती है।
एचएसवीपी की टीम सेक्टर-14 पुलिस थाना के साथ सेक्टर-12 पहुंची। एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे अजमेर ने कहा कि सेक्टर-12 की सड़क से न्यू रेलवे रोड पर निकलने में वाहन चालकों के लिए अवैध कब्जा बाधक बनाए हुए थे। टीम ने दहिया नर्सिंग होम, तीन दुकान व टीनसेड का कमरा समेत अन्य को जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया। जेई ललित हंस ने चेतावनी दी आगे से यहां पर कब्जा किया तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आनंद ने बताया रोड पर हमेशा जाम लगा रहता है, इसलिए इस रोड को सीधा रेलवे रोड से जोड़ दिया जाएगा। दो दिन पहले मुनादी करवाकर इस जमीन को खाली कराने के आदेश दिए थे। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह, आनंद प्रकाश जेई, गुरदीप पटवारी, संजीव यादव, सतपाल, दयानंद, वीरेंद्र, बलविंदर समेत अन्य मौजूद रहे। बता दें कि बस स्टैंड से होकर रोहतक या चंडीगढ़ जाने वाली कई बसें सेक्टर 12 से गुड़गांव गांव से होते न्यू रेलवे रोड से होकर जाती है। गुड़गांव गांव में सड़क संकरी होने से जाम की समस्या रहती है। अवैध कब्जा हटने से वाहन सेक्टर 12 से सीधे रेलवे रोड पर आ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें