फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में नोडल केंद्र पर मेगा प्लेसमेंट फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मेले में मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजय अरोड़ा रहे। उन्होंने कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और छात्रों व नियोक्ताओं से संवाद कर इस पहल को सराहा। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र मलिक के मार्गदर्शन में और नोडल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. प्राची गुप्ता के समन्वय से संपन्न हुआ। तकनीकी और लॉजिस्टिक सहयोग एम वर्ल्ड ऑफ एडुटेक की टीम ने प्रदान किया। मेले में 25 से 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें हेल्थियंस, फोर्टिस, वी-मार्ट, स्टारटेक, कंसेंट्रिक्स और स्काईब्रिज प्रमुख रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें