फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई कार्य में कोताही पर सेनेटरी इंस्पेक्टर को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम आयुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर के सेनेटरी इंस्पेक्टर को सफाई कार्य में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामी पकड़ी। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर को सुधार की चेतावनी भी दी है।
निगमायुक्त ने गांव कुकडौला में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। क्षेत्र के शहीद पार्क में बन रहे हाॅल और कम्युनिटी सेंटर के काम की प्रगति देखी। उन्होंने अगले महीने के अंत तक गांव की सभी गलियों का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त को बताया गया कि गांव में दो कम्युनिटी हाॅल का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें से एक का निर्माण अगस्त महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। जबकि दूसरे के निर्माण कार्य धीरे चल रहा है। आयुक्त ने ठेकेदार को अगस्त के अंत तक दोनों ही कम्युनिटी सेंटर और इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि भगवान परशुराम भवन की चहारदीवारी का काम जल्द ही शुरू करवाया जाए। इस भवन के साथ लगती नगर निगम की जमीन पर स्टेडियम के निर्माण की संभावना भी तलाशने के निर्देश इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एक्सईएन नवीन धनखड़, जेई हितेश यादव, अनदीप मलिक, पूर्व सरपंच अजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें