फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बास्केटबाॅल पोल गिरने के मामले में मेंटेनेंस कंपनी को नोटिस व प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर में किसी पदाधिकारी का नाम दर्ज नहीं, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में बास्केटबॉल पोल गिरने से हुए हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पीड़ित कार्तिक दलाल के पिता की शिकायत पर लापरवाही की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसके बाद पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है। शुरूआती जांच में बास्केटबाॅल पोल मामले में सोसाइटी की मेंटेनेंस कंपनी स्काई लैंप व उसके कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बास्केटबाॅल पोल को रिपेयर न कराने के कारण उसके गिरने से कार्तिक दलाल को चोटें लगी हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि 19 जुलाई को उनका बेटा अन्य युवकों के साथ सोसाइटी के मैदान में बास्केटबॉल खेल रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे का भारी पोल कार्तिक के ऊपर गिर गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत सेक्टर-90 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बास्केटबॉल पोल के जर्जर होने की जानकारी पहले भी आरडब्ल्यूए प्रधान, सचिव और एस्टेट मैनेजर को मौखिक रूप से दी गई थी। इसके बावजूद प्रबंधन ने इसे ठीक कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल एफआईआर में किसी पदाधिकारी का नाम दर्ज नहीं है, लेकिन जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बास्केटबाॅल पोल गिरने मामले में मेंटेनेंस कंपनी स्काई लैंप को नोटिस भेजा गया है। मेंटेनेंस कंपनी की ओर से जवाब मिलने और मामले की जांच करने जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -विरेंद्र सैनी, एसीपी मानेसर, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें