फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इस माह में नहीं मिला डेंगू का एक भी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अक्तूबर माह के दौरान अब तक डेंगू का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है, जिन पर कार्रवाई करते हुए लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल 55 डेंगू और आठ मलेरिया के मामले आ चुके हैं। वहीं, अब तक 20 मरीजों का इलाज अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एंटी लार्वा टीम को शुक्रवार को जांच के दौरान तीन घरों में लार्वा मिला, जिनमें से एक घर को नोटिस जारी किया गया। विभाग ने शुक्रवार को 24 लोगों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भरे। अब तक कुल 5079 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और अपने घरों व आस-पास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें। इन दिनों हवा खराब होने के कारण मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें