फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वार्ड में सामान्य मरीज हो सकेंगे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होते ही जहां अस्पतालों को सर्जरी की अनुमति मिल गई है वहीं, अब सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के तौर पर अतिरिक्त वार्ड की भी सुविधा उपलब्ध होगी। दरअसल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की तरफ से लिखित पत्र जारी कर कोविड वार्ड को मेडिकल सर्जिकल वार्ड के तौर पर उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद अब मरीजों को भी भर्ती करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पत्र के मुताबिक कोविड-19 वार्ड में मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। वहीं, सर्जरी की अनुमति दिए जाने के बाद अब इसके लिए भी मरीजों की सूची बनाई जा रही है ताकि सर्जरी के लिए मरीजों को समय दिया जा सके।
अस्पतालों में शुरू हुई सर्जरी
मालूम हो कि कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी और प्राइवेट सभी अस्पतालों में सर्जरी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश पर बुधवार को ही सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ सभी अस्पतालों में बृहस्पतिवार से कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत अस्पतालों में नेत्र, ईएनटी व डेंटल समेत सभी तरह की सर्जरी शुरू कर दी गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व स्वच्छता समेत अन्य कोरोना सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें