फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन 21 से शुरू: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करें नामांकन दाखिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिले की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी, जबकि 28 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों को नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषणा तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित केंद्र पर ही की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। पटौदी, फर्रुखनगर, सोहना और गुरुग्राम ब्लॉक की कई पंचायतों में सरपंच व पंच पदों के लिए उपचुनाव होंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें