फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-2 के पहले रविवार को मॉल रहे खाली

विज्ञापन
गुरुग्राम कागुड़गांव ड्रीम्स मॉल रविवार के दिन भी रहा खाली - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। अनलॉक के दूसरे चरण में जिला प्रशासन ने शहर के सभी मॉल को नियमों के साथ खोलने की अनुमति तो दे दी, लेकिन मॉल में कोई खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं। मॉल खुलने के बाद से पहले रविवार को भी शहर के किसी भी मॉल में भीड़ नहीं लगी। सिर्फ नाममात्र ही लोग मॉल में खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। मॉल स्थित दुकान संचालकों को रविवार को लेकर काफी उम्मीद थी कि वीकेंड पर लोग जरूर मॉल में खरीददारी के लिए पहुंचेंगे, लेकिन वीकेंड पर भी ऐसा नहीं हुआ। शहर के कुछ ही मॉल में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। काफी मॉल तो बिल्कुल ही सुनसान नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, एक जुलाई से मॉल खुलने के बाद से ही लोग सिर्फ जरुरत का सामान खरीदने के लिए ही मॉल में पहुंच रहे हैं। एंबियंस मॉल में आम दिनों की तुलना में बहुत कम लोग खरीददारी के लिए पहुुंचे। हालांकि, मॉल के बाहर थर्मल स्कैनिंग को लेकर गाड़ियों की कतार लगी रही। मॉल में लोगों का आकर्षित करने के लिए एक फूलों की परी भी बनाई है।
एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल में भी लोग जरूरी सामान खरीदते हुए नजर आए। मॉल स्थित आर्चीज गैलरी संचालक रजत ने बताया कि मॉल की अगर यही हालात रही तो दुकान का बिजली बिल और किराया ही पूरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मॉल खुलने के बाद रविवार को भी लोग मॉल में नहीं पहुंच रहे हैं। सोहना रोड स्थित कई मॉल बिल्कुल ही सुनसान नजर आए। रहेजा मॉल स्थित बेड सीट व गद्दे के दुकानदार राकेश अग्रवाल ने बताया कि पांच दिन से एक भी ग्राहक दुकान में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

तीन माह से लगातार दुकान का खर्चा घर से देना पड़ रहा है। गुड़गांव ड्रिम्स स्थित खिलौने के दुकानदार राज सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण दुकानदारी बिल्कुल ठप हो गई है। लोग मॉल में शाम के समय आते हैं और जरूरी सामान की खरीददारी कर वापस चले जाते हैं। खिलौने आदि कोई सामान भी लोग नहीं खरीद रहे हैं। रविवार को कुछ उम्मीद थी, लेकिन वह भी खाली गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें