फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत नहीं, एक्यूआई @434

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से राहत नहीं, एक्यूआई @434
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि शहर गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। रविवार को भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना रहा और शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 434 दर्ज किया गया। जिले में शनिवार की बजाय रविवार को प्रदूषण काफी ज्यादा रहा। दिन ढलने के साथ ही जैसे-जैसे तापमान घटा प्रदूषण भी बढ़ता गया और शाम छह बजे शहर का समग्र एक्यूआई बढ़कर 446 दर्ज किया गया। उसमें भी सेक्टर-51 इलाके में एक्यूआई 486 दर्ज किया गया।
विकास सदन में एक्यूआई 420 दर्ज किया गया, जबकि ग्वाल पहाड़ी इलाके में प्रदूषण 433 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रदूषण की स्थिति शहर के किसी भी इलाके में ठीक नहीं रही। रविवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन दिन भर स्मॉग का असर बने रहने के कारण प्रदूषण से प्रभावी निजात नहीं मिल सकी। बुधवार को सुबह से ही स्मॉग छाई हुई थी, जिसके चलते प्रदूषण का असर व्यापक रहा। अब दिन में तेज धूप भी नहीं खिल रही है, जिसके चलते प्रदूषण और भी प्रभावी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक माह से स्थिति बेहद खराब
जिले में पिछले एक माह से प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। उसमें भी पिछले करीब दो सप्ताह से तो हालात बेहद खराब हैं। बीच में स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर आया था, लेकिन हालात फिर से बदतर हो गए हैं। वहीं सोहना रोड, बसई रोड समेत शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां अब भी व्यापक तौर पर धूल उड़ रही है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। जिले में हमेशा की तरह रविवार को भी सेक्टर-51 का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें